बुरहानपुर नवरात्रि की धूम जिलेभर में भक्तिमय माहौल बना रही है। ग्राम घाघरला में माता के दरबारों व पंडालों में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर 12 बजे संत सेवालाल समिति बंजारा समाज द्वारा सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान अमन, शांति और चैन की कामना के साथ वेद मंत्रों की गूंज ने वातावरण को पावन बना दिया।