करैरा नगर में विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाकर पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन पर स्वयंसेवक पूरे गणवेश में थे,पहले रेस्ट हाउस करैरा पर एकत्रित हुए जहां स्वयं सेवक संघ के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया फिर पूरे नगर में पथ संचलन निकला जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही।