थाना बन्ना देवी इलाके के शहंशाह तिराहे पर भाजपाइयों द्वारा पुलिस से अभद्रता व गाली गलौज के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रविवार रात्रि गाड़ी निकालने को लेकर भाजपाइयों ने पुलिस के साथ अभद्रता व गाली गलौच की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल पुलिस में घटना में मुकदमा दर्ज किया है।