बिहार सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी रविवार की दोपहर 3 बजे ओढ़नी डैम पहुँचे। वहाँ पहुँचने पर उन्होंने आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया और नौका विहार के माध्यम से डैम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान चारों ओर फैले पहाड़ों, वर्षा ऋतु के बादलों और हरियाली से युक्त मनमोहक दृश्य देखकर वे अभिभूत हुए।