फर्रुखाबाद जनपद में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 5 सेमी बढ़कर 136.30 मीटर पर पहुंच गया। इससे गंगा के किनारे बसे गांवों में समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बीते कई दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा था। इससे गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों को राहत मिली थी। उनके खेतों से पानी निकल गया था। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी।