धर्मपुर दौरे पर आये प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोस चुनावों व विस के लिए उपचुनावों में भाजपा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी । उन्होंने कांग्रेस के मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने कुनबे को बचाने में लगे है लेकिन इनके विधायक इनसे दुःखी है और भाजपा सरकार बनेगी|