चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री कमल गुर्जर को कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर की। कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाड़ावत के सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया।