पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर तरहसी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर लगातार अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री को लेकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे तक सुखरो एवं देल्हा गांव में पुलिस ने छापामारी कर 100 किलो जावा महुआ नष्ट किया। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अशोक राम कर रहे थे। उनके साथ कई पुलिस जवान शामिल थे।