मंडी के सिविल एवं सत्र न्यायालय में शनिवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मंडी द्वारा आयोजित इस लोक अदालत में कुल 27,680 मामले सूचीबद्ध किए गए। इनमें से 15,747 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया।