श्रीगंगानगर के श्याम नगर में पारिवारिक रंजिश के चलते हमला करने की फिराक में घूम रही 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं से पुलिस के द्वारा 7 पेट्रोल बम व पेट्रोल बम बनाने की सामग्री एवं एक तलवार को जब्त किया गया है।