शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी डॉ. वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के तोपखाना गेट, हजरतपुर, और सैदनगर ब्लॉक के करनपुर गांव में छापेमारी की।