कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंगवा चुंगी चौराहे से नया माल गोदाम रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर में अनियमितता के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 3 बजे विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही और सेतु निगम की उदासीनता के चलते आम जन मानस की समस्याओं को उठाया है।