बिहार में राहुल गांधी की रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए कहे गए अपशब्दों का मामला तूल पकड़ रहा है। अपशब्दों के विरोध में भाजपा की महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के कार्यालय पर पहुंची और प्रदर्शन करते हुए नारेबाज़ी की है।