ग्राम दुरसड़ा में गुरुवार रात एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक तिवारी पुत्र संतोष तिवारी किसानी का काम करता था। गुरुवार देर शाम वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित किया।