इटाढ़ी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सदर डीएसपी गौरव पाण्डेय मौजुद रहे। इस मौके पर सीओ संतोष कुमार प्रीतम और थानाध्यक्ष सोनू कुमार समेत राजस्व कर्मचारी मौजुद रहे। भूमि विवाद को लेकर लगाए गए जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा।