रेउसा विकासखंड के बभनावा गांव में गुरुवार को जल विहार महोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजक संत शरण मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण को डोल पर विराजमान किया। श्रद्धालुओं के साथ पूरे गांव की परिक्रमा की गई। गांव के प्रत्येक घर के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और प्रसाद अर्पित किया। परिक्रमा के दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।