गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच इटाढ़ी में ठोरा नदी का जलस्तर तीसरी बार बढ़ गया। ठोरा नदी में बाढ़ आ गई है। इससे अतरौना पंचायत सहित कई गांवों में स्थिति चिंताजनक हो गई है। वहीं सदर प्रखंड के करहंसी व देवस्थापुर मुख्य सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिसके कारण से सदर प्रखंड से इटाढ़ी प्रखंड का संपर्क टूट गया है। ठोरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।