बांका अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित समुखिया मोड़ के पास टोटो ने बाइक सवार पूर्व मुखिया को टक्कर मार दी जिसमें पूर्व मुखिया घायल हो गए। पूर्व मुखिया का शनिवार के दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार समुखिया पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र मांझी बाइक से बांका जा रहे थे। समुखिया मोड़ के पास एक टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी।