बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दो पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ के निर्देश पर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव और निरीक्षक राजेश सिंह को उनके पद पर पदोन्नति दी गई।