पन्ना-कटनी रोड पर आमा नर्सरी के पास शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे एक बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों में 18 वर्षीय मंजी सिंह (महिला), 18 वर्षीय मोनू सिंह और 55 वर्षीय राजेश सिंह शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।