सीधी जिले के तिलवारी पंचायत में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कई मजदूर सवार थे। हादसे में कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। वही जानकारी के मुताबिक एक महिला की मौत भी हो गई है। साथ ही सभी घायल व्यक्तियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में चल रहा है।