महेंद्रगढ़ में जिला अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक बैठक आज रविवार 5:00 बजे महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पुरानी जिला कार्यकारिणी को सबकी सहमति से भंग कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जिला प्रधान विक्रम सिंह जांगड़ा को बनाया गया।