लाहौल-स्पीति जिले की मयाड घाटी के करपट, चंगुट, तिगरेट और उडगोस गांव में गत शाम बादल फटने से भारी तबाही मची। इस प्राकृतिक आपदा में पुल, सड़कें, घर और खेत बुरी तरह प्रभावित हुए, जबकि कई पालतू पशु बह गए। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने पर मजबूर हो गए।मीडिया प्रभारी, लाहौल-स्पीति विकास मंच, काकू शर्मा ने घटना को दुखद बताया।