कलवार समाज के द्वारा रविवार को सम्राट अशोक भवन केसरिया में बलभद्र व सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। पूजनोत्सव की शुरुआत भगवान बलभद्र व सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना और छप्पन भोग अर्पण से हुई। भगवान को अर्पित भोग के बाद सामूहिक रूप से मंगल आरती की गई। जानकारी रविवार शाम करीब 06 बजे मिली।