हिमाचल प्रदेश के मंडी में मूसलाधार बारिश के बीच ब्यास नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। शव बिंद्रावनी क्षेत्र में जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसा मिला।घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और वार्ड पार्षद राजेंद्र मोहन को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।