भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज मंगलवार 1:00 बजे पत्र लिखकर जिला महेंद्रगढ़ में भारी वर्षा से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के बारे में मुआवजा देने के लिए अति क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग की है। ताकि किसान अपनी खराब फसलों का ब्यौरा समय रहते दर्ज कर सकें।