घाघरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका दिरगांव गांव में घाघरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर शुक्रवार को इश्तिहार चिपकाया। इस संबंध में एसआई मनीष कुमार ने बताया कि कांड संख्या 41/25 के आरोपी प्रमोद जायसवाल के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। प्रमोद के ऊपर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तार के डर से प्रमोद लगातार फरार चल रहा है।