दतिया जिले में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम भांडेर की पहूज नदी में जारी है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जहां पर 100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार दोपहर 03 बजे तक किया गया है। विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल, गोताखोर और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद है। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते विसर्जन स्थल पर पहुंच रहे है।