बिजनौर में डीएम के आदेश पर दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्थित गंगा बैराज के पुल पर डीएम के आदेश पर आवागमन बंद कर दिया गया था। दो दिन पूर्व दो पहिया वाहन चालकों को अनुमति दे दी गई थी। बाढ़ की चपेट में आने से गंगा बैराज के पुल का बेरिंग खिसकने से एक हिस्सा हिलने लगा है। लेकिन आज मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एक कार पुल पर दौड़ती दिखाई दी है।