वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने गुरुवार को सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर नागनाथ में विभाग के कर्मचारियों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ 20 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण सबका कर्तव्य है।