बांका के देवदा चौक के पास टोटो पलटने से 2 यात्री जख्मी हो गए। दोनों यात्रियों का प्राथमिक उपचार गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मानिकचक निवासी अंगद यादव और अन्य यात्री टोटो से बांका जा रहे थे। इस दौरान देवदा चौक के पास टोटो तेज रफ्तार में रहने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें अंगद यादव सहित दो यात्री जख्मी हो गये।