शहर के जिला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज के नीचे से गुरुवार को ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। इस दौरान वहां पर खड़े किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अभी सामने आया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है।