चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दवाडा के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा 6 इंच नीचे धंस गया है। इस कारण यातायात को 9 मील और ओट के पास रोक दिया गया है।एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर के गर्डर को नुकसान पहुंचा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मरम्मत में लगभग 7-8 घंटे का समय लगेगा। पुलिस की निगरानी में काम चल रहा है।