चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में सर्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व उप प्रमुख पप्पू शाह ने गुरुवार की शाम चार बजे के करीब बताया की शौचालय निर्माण का काम अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रोक दिया गया था। उसके बाद भी निर्माण काम चालू रखा गया है। पप्पू शाह ने कहा की सरकारी राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।