रोहिना सिंघपुर में 2 वर्षीय बच्चे के ऊपर एक दीवार भरभरा कर गिर गई। गुरुवार सुबह गांव निवासी महिला रुक्मणी का 2 वर्षीय बच्चा कार्तिक गाली में खेल रहा था। खेलते खेलते बाहर दीवार के पास पहुंच गया और इसी बीच भरभरा कर दीवार बच्चे के ऊपर गिर गई। बच्चे को दबा देख गांव के लोग दौड़े और बाहर निकाल कर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में भर्ती कराया है।