जदयू के अति पिछड़ा जनसंवाद रथ यात्रा राजपुर विधानसभा में पहुंचा। करैला, जलहरा, रसेन व परसदा गांव में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति समेत अन्य लोग शामिल हुए।