धनसोई थाना की पुलिस ने धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शशिकांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार दुबे ने बताया कि धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में मारपीट के आरोपी शशिकांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह कई महीनो से फरार चल रहा था।