थेगुआ में गर्भवती बहु उषा कुमारी की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने मामले में पुलिस ने मृतका के चचेरे ससुर पूर्व मुखिया पिंटू मंडल को हिरासत में लिया है। बाकी अन्य आरोपित मृतका के पति, सौरव उर्फ सोनू, ससुर अरविंद मंडल व अन्य ससुराल वालों की तालाश की जा रही है। इसकी पुष्टि टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार की सुबह 8:00 बजे की है।