रेउसा ब्लॉक के गैलोक कोंडर क्षेत्र में शुक्रवार तक बढ़े जलस्तर से एक दर्जन गांवों में पानी भर गया था। शनिवार दोपहर बाद नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। घाघरा नदी से गैलोक कोंडर के संतराम पुरवा, निर्मल पुरवा और आशाराम पुरवा गांव में पानी घरों में भर गया था। वहीं राम लाल पुरवा, मौजी पुरवा, संतराम पुरवा, नई बस्ती, नगीना पुरवा, संवारी पुरवा गांव प्रभावित हैं।