बहरोड़ के माजरी कलां गांव में रास्ते में खड़ी गाड़ी नहीं हटाने से नाराज दूसरी गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी से रास्ते में खड़े लोगों पर गुस्से में गाड़ी चढ़ा दी।जिससे तीन महिलाओ सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना का सारा माजरा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगा । गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया ।