जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय आज किच्छा पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पुरानी इमारत में किच्छा तहसील का कामकाज संचालित हो रहा है। अब इसको नया रूप देने के लिए प्रशासन ने नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने आज स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।