बिहार में कांग्रेस और RJD के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां के खिलाफ शब्द प्रयोग करने पर भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला जलाया है। जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने मिश्रा तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। उन्होंने कहा देश में पीएम के खिलाफ अपशब्द बोलने में कांग्रेस और उनके सहयोगी पीछे नहीं है।