उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के इटावा डिपो को मिलीं 16 नई मिनी बसों का शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनके लिए मुख्यालय स्तर पर सात रूट तैयार किए गए हैं, इनमें चार आगरा, दो मैनपुरी एवं एक एटा रूट पर दौड़ेंगी। इनके संचालन का समय डिपो स्तर पर निर्धारित किया जाएगा। यह बस कर्री, चकरनगर, बिठौली,बलरई, एटा, आगरा चलेगी