जिले में बाढ़ की स्थिति विकराल बनी हुई है। बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंमी ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह 8 :00 बजे आयी केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा बांध से गंगा में 172128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिले में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 10 सेंमी ऊपर 137.20 मीटर पर पहुंच गया है।