ग्राम प्रधान कल्याण सिंह ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला और भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कांडा ग्राम पंचायत के बोडन तोक में भू धंसाव से क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। विधायक लखपत बुटोला और भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने भू धंसाव से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।