जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में राज्य स्तरीय त्रिलोकनाथ पौरी मेले का आज आखिरी दिन है।,भारी बारिश के बीच करीब दो सौ लोगों का जत्था त्रिलोकनाथ से मणिमहेश झील के लिए पूजा अर्चना के बाद रवाना हुआ। हर वर्ष सैकड़ो लोग मणिमहेश यात्रा के लिए जाते हैं। इस वर्ष भी पवित्र स्नान के लिए लोग त्रिलोकनाथ से रवाना हो गए हैं।