सुनेल थाना क्षेत्र चछलाव में पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे अवैध गांजे के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी विष्णु सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि चछलाव गांव में पुलिस को अवैध गांजे की खेती की सूचना मिली।पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी ने गांजे के पौधों को काट दिया था।पुलिस ने 4.870 किलो गांजे के पौधे बरामद किए है।