अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 8 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सुबह 11 बजे इसकी जानकारी बक्सर पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 6, वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।