गणपति विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एएसपी सचिन हिरेमठ ने शनिवार शाम 6 बजे इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विसर्जन स्थल पर 40 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।