आज नगर के स्वच्छता दीदियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और निगम प्रशासन पर कबड्डी के पैसे को हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए उसे वापस स्वच्छता दीदियों को देने की मांग की। दरअसल पूरे प्रदेश में निगम से निकलने वाले कचरे से कबाड़ को अलग कर उसे बेचने पर उसका पैसा स्वच्छता दीदियों के द्वारा लिया जाता है परंतु जगदलपुर नगर निगम में यह पैसा नगर निगम ले रहा है।